कानपुर: शहर पहुंचे भाजपा के कद्दावर नेता शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
कानपुर में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का शहर आना हुआ,जहां वृक्षारोपण के बाद गुरुवार रात 10:00 बजे मीडिया से बातचीत में उन्होंने सीधे राहुल गांधी के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि 99 सीट लाकर वह देश को हाईजैक करने की कोशिश कर रहे है।