बांका: बड़ाबांध गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Banka, Banka | May 12, 2026 के बड़ाबांध गांव में संदेहास्पद स्थिति में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार की सुबह 11:00 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया। मृतका की पहचान बड़ाबांध गांव निवासी दीपक मांझी की पत्नी गुंजन देवी के रूप में हुई। मृतका के भैसूरने बताया गुंजन देवी के पेट में अचानक से दर्द हुआ इसके थोड़ी देर के बाद ही उसकी मौत हो गई।