आबू रोड: आबूरोड के रिको थाना क्षेत्र के सांतपुर स्कूल के पीछे ब्रह्मपुरी कॉलोनी में चोरों ने घर में चोरी की वारदात
आबूरोड शहर में बीती रात चोरों ने एक घर में धावा बोलते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना सांतपुर स्थित सांतपुर राजकीय विद्यालय के पीछे ब्रह्मपुरी कॉलोनी की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार करीब 10 बदमाशों ने मकान की रसोई की खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोर घर में रखे बैग से करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।