सेंधवा नगर में गणेश महोत्सव के दौरान भक्ति का माहौल बना हुआ है। नालेपार में सरस्वती एकता संगठन द्वारा 26 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष काले तिल से भगवान जगन्नाथ स्वरूप में गणेश प्रतिमा बनाई गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव सहित कई नेताओं ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके अलावा दारूगोदाम में वृंदावन के प्रेम मंदिर की झांकी और मोतीबाग के सेंधवा राजा पंडाल में भारी भीड़ उमड़ रही है। अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . .
#NimadDastakNews #SendhwaNews #SendhwaGaneshUtsav #SendhwaRaja #BarwaniUpdates
Barwani, Barwani | Sep 20, 2026