Bahraich - थाना कैसरगंज में अपराधी से पुलिस मुठभेड़।*
*• 25,000 रुपए के इनामिया अभियुक्त के दाहिने पैर में लगी गोली।*
*• अभियुक्त के खिलाफ जनपद में कई मुकदमे दर्ज।*
*• मौके पर पुलिस अधीक्षक बहराइच सहित अधिकारीगण मौजूद।*
जनपद में हो रहे अपराधों एव अपराधियों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा पुलिस टीम का गठन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे जिसके क्रम मे आज दिनांक 06.07.2026 को थानाध्यक्ष कैसरगंज, चौकी प्रभारी गंडारा व पुलिस टीम जो सोनारी चौराहे पर मौजूद थी जिन्हें मुखबिर खास के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक बदमाश जो गोकशी में फरार है जो थाना कैसरगंज का वांछित है , वह हरनी गांव की रोड से प्यारेपुर जाने वाले रास्ते में पुलिया पर बैठा है सूचना पर थाना कैसरगंज की पुलिस टीम द्वारा पुलिया के नजदीक पहुंच कर घेरा बंदी की गयी अपने आप को पुलिस टीम से घिरता देख अभियुक्त अशरफ अली उर्फ टन्ने पुत्र मोहम्मद उमर उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बढोली चौकीदारनपुरवा थाना कैसरगंज जनपद बहराइच द्वारा पुलिस टीम पर फायर की गयी जिसके आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी द्वारा फायर करने पर अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लग गयी । तलाशी से उसके पास एक अदद देशी तमंचा 315 बोर, एक अदद जिंदा कारतूस एवं एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर व कुछ नगद धनराशि बरामद हुआ, उल्लेखनीय है कि अशरफ अली उर्फ टन्ने गम्भीर किश्म का शातिर अपराधी है *जिसके विरूद्ध थाना कैसरगंज में गोवध निवारण अधिनियम सहित करीब आधा दर्जन अभियोग दर्ज है,* व जिस पर *₹25000 का इनाम* भी घोषित है। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज भेजा गया। घटना की सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक व अधिकारीगण द्वारा फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।