छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम: श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में द्वितीय स्मार्ट क्लास का हुआ लोकार्पण
Sadar, Varanasi | May 12, 2026 वाराणसी। छात्राओं को आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ने की दिशा में मंगलवार को श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज, गोलघर मैदागिन में द्वितीय स्मार्ट क्लास का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख समाजसेवी रमेश चन्द्र अग्रवाल (हरतीरथ) ने फीता काटकर किया।