कोंडागांव: राम मंदिर तालाब के किनारे जमीन धंसने से फंसी पिकअप, मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल
कोंडागांव शहर स्थित राम मंदिर तालाब के पास आज रविवार शाम 7:30 बजे एक पिकअप वाहन रिवर्स करते समय अचानक सड़क किनारे धंस गई, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बताया जा रहा है कि पूर्व में नेशनल हाईवे किनारे डाला गया मुरुम धीरे-धीरे दब रहा है, जो अब हादसों का कारण बनता जा रहा है। गौरतलब है कि इसी स्थान पर पहले भी जमीन ढहने से नेशनल हाईवे पर आवागमन प्रभावित हुआ