भादरा के कलाना गांव में मोबाइल दुकान पर हुई फायरिंग में घायल 18 वर्षीय संदीप जाट की हिसार के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना में मनीष जाट गंभीर घायल है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित मामला दर्ज कर 9 युवकों को राउंडअप किया है। एसपी नरेन्द्र मीना ने विशेष टीमें गठित की हैं।