मुगलसराय: हरिशंकरपुर में वीडीए कार्रवाई पर बवाल, बाउंड्री तोड़े जाने से किसान हुए भड़क
मुगलसराय के हरिशंकरपुर गांव में मंगलवार को वीडीए की कार्रवाई के दौरान विवाद खड़ा हो गया। मंगलवार दोपहर 03 बजे को किसानों का आरोप है कि यह बाउंड्री उनकी पुश्तैनी जमीन की सुरक्षा के लिए बनाई गई थी, ताकि फसलों को जानवरों से बचाया जा सके। उनका कहना है कि प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना या लिखित नोटिस के अचानक कार्रवाई कर दी, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है।