महोबा: पठारी में पुलिस कस्टडी से युवक फरार, परिजनों ने मारपीट और गायब करने का लगाया आरोप
Mahoba, Mahoba | Apr 8, 2026 युवक लक्ष्मीनारायण को लेकर विवाद गहराया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शराब ठेके पर विवाद के बाद युवक को पकड़कर मारपीट की और धवर्रा चौकी ले गई। बाद में पुलिस ने उसे हथकड़ी समेत फरार बता दिया। परिवार को अनहोनी की आशंका है और पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिजन एसपी से न्याय की गुहार लगा रहे हैं, जबकि पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।