सागर नगर: अधिवक्ता की हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार, जिला अधिवक्ता संघ ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा
जिला अधिवक्ता संघ सागर ने शिवपुरी के अधिवक्ता संजय सक्सेना की हत्या के विरोध में सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। संघ ने मृतक के परिजनों को 1 करोड़ रुपये मुआवजा, आश्रित को शासकीय नौकरी, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। ज्ञापन के दौरान संघ पदाधिकारी व अधिवक्ता मौजूद रहे।