सागर नगर: स्मार्ट सिटी के स्वागत में स्मार्ट गड्ढे: कलेक्ट्रेट व बस स्टैंड के सामने जानलेवा हालात, नागरिकों ने लगाए फ्लेक्स
कलेक्ट्रेट गेट क्रमांक-1 और प्राइवेट बस स्टैंड के सामने सड़क पर बने बड़े गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। शिकायतों के बावजूद सुधार नहीं होने पर नागरिकों ने खुद बेरीकेटिंग कर फ्लेक्स लगा दिया “संभल कर चले बड्डे, शहर में बड़े-बड़े गड्ढे।”अब सवाल यह है कि जिम्मेदार विभाग कब जागेगा? इन गड्डो की ताजा तस्वीर सोमवार दोपहर 2:00 की है।