सागर नगर: महाशिवरात्रि पर शिव बारातें निकलने के बाद नगर निगम ने एक घंटे में सड़क मार्ग को किया चकाचक
शहर में विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों के जुलूस व चलसमारोह निकलने के बाद सड़के पहले की तरह साफ-स्वच्छ रहे और नागरिकों को स्वच्छता अपनाने की प्रेरणा मिले इस उद्देश्य से स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत निगमायुक्त राजकुमार खत्री द्वारा रविवार की देर रात 1 बजे शहर की मुख्य सड़कों को साफ कराया गया। नगर पालिक निगम सागर द्वारा वर्ष 2024-25 से "स्वच्छता की गागर, अपनो