सागर नगर: सागर: फेसबुक पोस्ट पर बवाल, शिवसेना ने एडिशनल एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर शहर में माहौल गरमा गया। सोमवार दोपहर 2 बजे शिवसेना जिला प्रभारी विकास यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर एडिशनल एसपी को शिकायत दी।शिकायत में आरोप है कि एक युवक ने फेसबुक पर शिवसेना उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट की है, आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।