बेरो: बेड़ो प्रखंड के तुको गांव में दहकते अंगारों पर नंगे पांव चल कर शिवभक्तों ने की फुलखूंदी
Bero, Ranchi | May 19, 2024 बेड़ो प्रखंड के तुको गांव में नवजागरण मंडा पूजा महासमिति तुको के तत्वाधान में वार्षिक मंडा पूजा समारोह के दूसरे दिन धार्मिक अनुष्ठान लोटन सेवा, धुंआ-सुंआ, फुलखूंदी किया गया। मंडा पूजा में धार्मिक अनुष्ठान पुजारी आशुतोष पांडेय व युगल दास गोस्वामी और पाट भोक्ता वरुण महतो की अगुवाई में किया गया।