उज्जैन शहर: नगर निगम कंट्रोल रूम का निगम आयुक्त ने किया ओचक निरिक्षण,जलभराव की शिकायतों का त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
उज्जैन। नगर निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा ने शनिवार सुबह बारिश के दौरान नगर निगम कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सॉफ्टवेयर के माध्यम से विभिन्न वार्डों में तैनात दरोगाओं की लाइव लोकेशन देखी तथा उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव, नालियों की रुकावट और वर्षा से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया