गिरिडीह: सिहोडीह की एल्यूमिनियम फैक्ट्री में ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, पुलिस जांच में जुटी।
सिहोडीह स्थित पवन चुड़ीवाला की एल्यूमिनियम फैक्ट्री में रविवार दोपहर 1 बजे दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की जान चली गई। मृतक की पहचान बरवाडीह गांधी गली निवासी मो. शाहबुद्दीन अंसारी उर्फ पिंकू के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में पुराने शेड को हटाकर नया शेड लगाया जा रहा था। इसी काम के दौरान मो. शाहबुद्दीन अंसारी ऊंचाई पर चढ़कर काम कर रहे थे।