आज़मगढ़: आजमगढ़ में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत 103 जागरूकता कार्यक्रम और 3 गिरफ्तारियां
आजमगढ़ पुलिस ने 26 थानों में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत 103 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। एंटी रोमियो स्क्वाड ने 1,206 लोगों की चेकिंग की, 709 को चेतावनी दी और 3 के खिलाफ अभियोग दर्ज कर गिरफ्तारी की।