गोंडा: सेखुई मौजा बेलवा बहुता गांव में युवक को रिश्तेदारों ने पेड़ में बांधकर पीटा, वीडियो आया सामने
Gonda, Gonda | Mar 20, 2024 सेखुई मौजा बेलवा बहुता गांव में पुरानी रंजिश को लेकर, अनिल कुमार पुत्र खेमराज को पेड़ में बांधकर उन्ही के रिश्तेदारों ने पीटा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संबंध में थाना इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने बताया कि, विभिन्न धाराओं में छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया, और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।