अरवल में प्रतिबंधित मांस बरामदगी के बाद तनाव, 2 गिरफ्तार!
"बिहार के अरवल से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। परासी थाना क्षेत्र के मखबूलपुर गांव में अवैध मांस की बिक्री को लेकर ग्रामीणों ने भारी विरोध जताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब 15 से 20 किलो मांस बरामद किया है और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है। हालांकि, मांस किस पशु का है, इसकी पुष्टि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।" Public ki Awaz
Arwal, Arwal | Oct 16, 2026