डोमचांच: डोमचांच के उत्क्रमित उच्च विद्यालय जानपुर में मिड डे मील के करीब 1.30 लाख रुपये बकाया भुगतान को लेकर विवाद
डोमचांच प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय जानपुर में मिड डे मील के करीब 1.30 लाख रुपये बकाया भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है। रविवार को 12 बजे पूर्व प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने विद्यालय के प्राध्यापक पर मिड डे मील की राशि के भुगतान में अनियमितता का आरोप लगाया है।