मांडर: प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री ने नशा मुक्त झारखंड अभियान को मजबूती देने के लिए 6 जागरूकता रथों को किया रवाना
Mandar, Ranchi | Jun 19, 2024 प्रोजेक्ट भवन से झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने नशा मुक्त झारखंड अभियान को मजबूती देने के लिए बुधवार को छह जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना इस दौरान उन्होंने कहा कि नशे पर नियंत्रण से ही बनेगा बेहतर समाज और बेहतर राज्य सभी की भागीदारी से ही नशे पर होगा नियंत्रण नशा को बढ़ावा देने वालों को हर हाल में रोका जाए।