सिंगरौली: खुटार में स्वच्छता के नाम पर फर्जीवाड़े के आरोप, स्कूल के पास फेंका गया कचरा, बच्चों को हो रही परेशानी <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
सिंगरौली जिले के खुटार ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान के नाम पर चल रहा बड़ा फर्जीवाड़ा अब खुलकर सामने आने लगा है। गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। आरोप है की स्वच्छता कार्यों में जमकर धांधली की जा रही है। प्राथमिक विद्यालय खुटार के ठीक सामने कचरे का ढेर लगा दिया गया है। जहां से प्रतिदिन सैकड़ों बच्चे स्कूल आने-जाने के लिए गुजरते हैं।