घोड़ाडोंगरी: सारनी में राख बांध पर सोलर प्लांट का विरोध, तेंदुए की मौजूदगी ने वन्यजीव संरक्षण की जीत को किया साबित
सारनी क्षेत्र में स्थित मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) के राख बाँध पर प्रस्तावित सोलर प्लांट को लेकर उठी आपत्तियाँ अब वन्यजीव संरक्षण की एक मजबूत मिसाल बनकर सामने आई हैं। जिस क्षेत्र को दोबारा औद्योगिक उपयोग के लिए मांगा जा रहा था, वहाँ आज खुलेआम वन्यजीवों की सक्रिय मौजूदगी देखी जा रही है।