टिब्बी: टिब्बी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, योग को जीवनशैली बनाने का आह्वान
टिब्बी कस्बे के राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उपखंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। तहसीलदार हरीश कुमार टाक, नगरपालिका ईओ बृजेश कुमार, बीसीएमओ डॉ. रीतिका पारीक सहित कई अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। योग प्रशिक्षक वेदप्रकाश सुथार, राजेंद्र सिंह व संतोष वर्मा ने सामूहिक योगाभ्यास करवाया।