पतरातू: बारीडीह पंचायत के ग्राम जोबो में आंगनबाड़ी केंद्र की चारदीवारी निर्माण कार्य का भूमिपूजन बड़कागांव विधायक ने किया
बारीडीह पंचायत ग्राम जोबो में 15वें वित्त आयोग मद के तहत आंगनबाड़ी केंद्र की चारदीवारी निर्माण कार्य का भूमि पूजन शिलान्यास बड़कागांव विधायक ने किया । इस भूमि पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मानित अतिथियों के कर कमलों द्वारा विधिवत रूप से किया गया।इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय ग्रामीणों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति रही।