पतरातू: पीटीपीएस अंबेडकर मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई
पीटीपीएस अंबेडकर मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक द्वारा भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई, इस अवसर पर स्वयंसेवकों के द्वारा उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किया गया मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक के पतरातु नगर संघचालक सरयू राम तथा मुखिया किशोर कुमार महतो ने कहा कि उन्होंने दलितों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए अथक प्रयास किए