राठ: धमना गांव में एक ग्रामीण ने तीन दबंग व्यक्तियों पर गांव के चौराहे पर गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया
Rath, Hamirpur | Jun 11, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के धमना गांव में पुराने विवाद के चलते गांव के ही एक दबंग युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गांव के चौराहे पर खड़े एक ग्रामीण व्यक्ति के साथ गाली गलौज करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी तथा उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने आज गुरुवार को राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।