मौजमाबाद: गोविंदगढ़ क्षेत्र के मंडा गांव में बीती रात बिजली का तार टूटकर बाड़े में गिरा, करंट की चपेट में आने से एक गाय की हुई मौत
गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के मंडा गांव में बीती रात बिजली का तार टूटकर बाड़े में गिरने से एक मवेशी की मौत का मामला सामने आया है। तार टूटने के बाद आसपास के इलाके में फैलें करंट से मन्नाराम यादव के बाड़े में बंदी एक मवेशी की मौत हो गई। वहीं हादसे के दौरान रात में अचानक तेज चिंगारियां और धमाके जैसी आवाजें सुनाई दीं,जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।