कोरांव: डइया राज परिवार के वंशज कार्तिकेय प्रताप सिंह ने शॉट गन प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान, मिल रही बधाई
कोरांव तहसील क्षेत्र के डइया राजपरिवार के वंशज कार्तिकेय प्रताप सिंह ने राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित स्पर्धा में यह उपलब्धि हासिल की। कार्तिकेय ने S-107 ट्रैप यूथ मेन (NR) वर्ग की शॉटगन प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल किया।