बदायूं: गिधौल गांव में युवक ने शराब पीने से मना किया, तो शराबियों ने उसे पीटकर किया घायल, इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा
Budaun, Budaun | May 11, 2025 बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गिधौल गांव में युवक ने शराब पीने से मना कर दिया तो शराबियों ने युवक को पीटकर घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घायल मुनेश पुत्र ईश्वरी लाल निवासी गिधौल थाना मूसाझाग क्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल मूसाझाग थाना पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।