एकमा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, छपरा रेफर किया गया
Ekma, Saran | Jul 29, 2026 रसूलपुर थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों के मदद से घायल को बेहोशी की हालत में एकमा सी एच सी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सर में गंभीर चोट होने के कारण बेहतर इलाज के लिए छपरा सदरअस्पताल रेफर कर दिया।