झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विदेश यात्रा पर है. इस यात्रा में दावोस से गुरुवार को लंदन पहुंचे. लंदन पहुँचने पर सबसे पहले वहाँ रह रहे छात्र छात्रों से मुलाकात की है. इसमें जब सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन लंदन में आदिवासी बेटी अल्पा से मिले तो उन्होंने झारखंडी परंपरा लोटा पानी से उनका स्वागत किया गया. जिसकी तस्वीर सामने आई है. अब चर्चा शुरू हो गई की आखिर यह अल्पा कौन है जिससे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद लंदन में मिलने पहुंचे है.