इंदौर: लसूडिया पुलिस ने लारेंस विश्नोई गिरोह के गुर्गों को किया गिरफ्तार, 3 पिस्टल, 6 कारतूस और जीप बरामद
Indore, Indore | Dec 1, 2024 इंदौर की लसुड़िया पुलिस ने ऐसे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं। यह आरोपी लसुड़िया क्षेत्र के बाईपास पर एक थार गाड़ी से घूम रहे थे और एक शराब के ट्रक को हाईजैक करने की फिराक में थे। लेकिन उसके पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जिसमें तीन देशी पिस्तौल और 6 जिंदा राउंड बरामद हुए है। पुलिस अब इनसे पूछताछ करने में जुटी है।