मुंडेरवा थाना क्षेत्र के सिकराखुट गांव निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति रामदास पुत्र रामधनी भारती को शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे हैंडपंप पर ढके बोरे को हटाते समय जहरीले सर्प ने काट लिया।जिससे व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे खलीलाबाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी लेकर आए जहां व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है।