रायडीह: आवारा कुत्ते के कारण बाइक हादसा, टाटी टोली के पास भाई-बहन घायल
Raidih, Gumla | Apr 29, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के बांसडीह घाट स्थित टाटी टोली के पास बुधवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, रोड पर अचानक एक आवारा कुत्ता दौड़ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों गिर पड़े। घायलों की पहचान कुकरुंजा निवासी 27 वर्षीय विकास उरांव और 16 वर्षीय मोनिका कुमारी के रूप में हुई है