शहपुरा: ग्राम पंचायत कार्यालय मेंहदवानी में लगा रहा ताला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
जनपद पंचायत मेंहदवानी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कार्यालय मेंहदवानी में ताला लगा रहा जिसके चलते जागरूक की युवाओं ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया जिसका एक वीडियो मंगलवार दोपहर 12:30 से वायरल हो रहा है । दरअसल मंगलवार को कलेक्टर ने जनसुनवाई के निर्देश दिए हैं इसके बाद भी कार्यालय बंद रहा जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है ।