बटियागढ़: बरोदा गांव में खेत में बनी झोपड़ी में आग लगने से झुलसे 3 बच्चे, इलाज जारी
बटियागढ़ ब्लाक के बरोदा गांव में खेत में बनी झोपड़ी में अचानक आग लग गई ,आग लगने से झोपड़ी के अंदर तीन बच्चे बुरी तरह झुलस गए.जिन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल हटा लाया गया घायलो में कीर्ति आदिवासी उम्र 3 वर्ष,जानवी आदिवासी उम्र 4 वर्ष और हीर आदिवासी उम्र 5 वर्ष पिता गोविंद आदिवासी शामिल हैं। घटना का कारण फिलहाल अज्ञात है