जांजगीर: नहरपुल जांजगीर के पास स्कूटी में 30 पाव देशी प्लेन शराब परिवहन करते एक आरोपी हुआ गिरफ्तार
आज गुरुवार की दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार,,जांजगीर पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति tvs स्कूटी की डिक्की में शराब परिवहन कर रहा है। पुलिस टीम नहर पुल के पास इंतजार कर रही थी इस दौरान स्कूटी को रोक कर तलाशी लेने 30 पाव देशी शराब बरामद किया गया जिसपर आबकारी एक्ट धारा 34 2 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी विनोद सिंह चौहान को गिरफ्तार किया गया है।