जांजगीर: पुलिस कंट्रोल रूम जांजगीर से होली पर्व के दौरान नगर और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम हुई रवाना
आज गुरुवार की दोपहर 3 बजे पुलिस कंट्रोल रूम जांजगीर से एसपी विवेक शुक्ला ने जिले में होली पर्व को शांति पूर्वक मनाए जाने की आम नागरिकों से अपील की है। जिले के सभी चौक चौराहों पर पुलिस की टीम कड़ी नजर रखेगी। अभी से सभी को उनके जगहों के लिए रवाना किया गया है। पुलिस टीम में एक चीता पार्टी भी बनाई गई है जो हर गली मोहल्ले में घूम घूम कर पेट्रोलिंग करेगी।