जांजगीर: ग्राम मड़वा के हाई स्कूल में चोरी के एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आज गुरुवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार,, ग्राम मड़वा के हाई स्कूल के 5 नग लोहे की खिड़की को तोड़कर चोरी कर लेजाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसपर पता तलाश के दौरान संदेही भुनेश्वर पटेल को पकड़ कर पूछताछ करने पर चोरी करने की बात स्वीकार की और चोरी के समान को बरामद किया गया है। आरोपी भुनेश्वर पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।