जहानाबाद: लोक सभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्यों ने जहानाबाद एवं अरवल जिले का किया भ्रमण
आज दिनांक 22 मई 2024 को बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ,श्री एच० आर० श्रीनिवास, एडीजी मुख्यालय श्री जितेंद्र सिंह गंगवार एवं अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार श्री आलोक रंजन घोष के द्वारा 36 जहानाबाद लोकसभा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत लोकसभा आम निर्वाचन 2024 संबंधी निर्वाचन कार्यों की तैयारियों की समीक्षा हेतु अरवल एवं जहानाबाद जिले का भ्रमण किया गया।