बदायूं: बदायूं की थाना कादरचौक पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी बाल अपचारी को किया गिरफ्तार
Budaun, Budaun | Sep 25, 2026 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के एक गांव की एक युवती 17 सितंबर 2026 को खेत पर चारा लेने जा रही थी, तभी गांव के ही रहने वाले दो लोगों ने मिलकर युवती को बाजरे के खेत में खींचकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया । परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी बाल अपचारी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।