दमोह: एसपी ऑफिस के सामने सड़क पर शराबी का हाईवोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क पर लेटकर मचाया उत्पात, वीडियो वायरल
Damoh, Damoh | May 15, 2026 दमोह कलेक्ट्रेट मार्ग पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने शुक्रवार सुबह शराब के नशे में धुत एक युवक बीच सड़क पर लेट गया और जमकर हंगामा करने लगा। मुख्य मार्ग पर युवक को पड़ा देख वाहन चालक और राहगीर बचते-बचाते निकलते नजर आए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पास के कुचबंदिया मोहल्ले में अवैध कच्ची शराब निर्माण हो रहा है।