गिरिडीह: सिकदारडीह पंचायत भवन में मैया सम्मान योजना सत्यापन शिविर में योजना संबंधी समस्याओं का हुआ निराकरण
सिकदारडीह पंचायत भवन में शनिवार को 10 बजे से मैया सम्मान योजना सत्यापन कैम्प लगाकर इस योजना से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया गया। झारखंड सरकार मैया सम्मान योजना जरूरतमंद तक पहुंचाने को लेकर कटिबद्ध है इसलिए इस योजना के लाभुक के सत्यापन को लेकर पुरे झारखंड में कैंप लगाकर दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।।