अंबिकापुर: अम्बिकापुर में एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर चला, डबरीपानी क्षेत्र में वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया
आज दिनांक 8 मई 2026 दिन शुक्रवार को सुबह 7 बजे अम्बिकापुर में एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर चला है। शहर के डबरीपानी क्षेत्र में वन भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई शुरू की है।