हुज़ूर: अशोका गार्डन में इंजीनियर ने सुसाइड की धमकी देकर गर्लफ्रेंड से किया दुष्कर्म
Huzur, Bhopal | Apr 20, 2026 भोपाल में इंजीनियर ने सुसाइड करने की बात कहकर गर्लफ्रेंड को कमरे पर बुलाया। फिर डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया। इसका वीडियो भी बना लिया। इसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। परेशान होकर रविवार को पीड़िता थाने पहुंच गई। पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।