दूल्हा पसंद नहीं आया तो दुल्हन ने तोड़ दी शादी, बैरंग लौटी बारात
कोखराज (कौशाम्बी)। कोखराज थाना क्षेत्र के ननमई गांव में गुरुवार को एक अनोखा मामला सामने आया, जहां निकाह से ठीक पहले दुल्हन ने दूल्हे को नापसंद बताते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। इसके चलते फतेहपुर जिले से आई बारात को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा।
जानकारी के अनुसार फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर मुवाली गांव से बारात ननमई गांव आई थी। निकाह की रस्मों से पहले जब दुल्हन फिजा बानो ने दूल्हे को देखा तो उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन का कहना था कि दूल्हा उसे पसंद नहीं है और वह उससे निकाह नहीं करेगी।
दुल्हन के फैसले से दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया। काफी देर तक परिजनों और रिश्तेदारों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने निर्णय पर अडिग रही। मामला बढ़ता देख गांव के संभ्रांत लोगों और दोनों पक्षों के बुजुर्गों की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई।
घं