चकमार्ग निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने डीएम-एसपी से लगाई गुहार
सराय अकिल (कौशाम्बी)। थाना सराय अकिल क्षेत्र के डहिया गांव में चकमार्ग निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। निर्माण कार्य के दौरान जमकर हंगामा हुआ और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
प्रधान प्रतिनिधि श्रवण कुमार का आरोप है कि चकमार्ग निर्माण के दौरान घनश्याम, राजीव, श्रीश्याम समेत कई लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की, निर्माण कार्य रुकवा दिया तथा जेसीबी चालक को भगा दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चकमार्ग निर्माण कराने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में डीएम और एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
वहीं दूसरे पक्ष के घनश्याम शुक्ला, श्रीश्याम शुक्ला और रवि शुक्ला ने भी जिलाधिकारी को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि चकमार्ग के पश्चिमी सिरे पर छोटे एवं गरीब काश्तकारों की जमीन है, जिस पर ग्राम प्रधान पक्ष द्वारा बिना सूचना और बिना ग्राम सभा की बैठक किए जबरन चकमार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। उनका आरोप है कि जेसीबी से जमीन खोदकर चकमार्ग में शामिल कर लिया गया और विरोध करने पर गाली-गलौज व धमकी दी गई।
दोनों पक्षों की शिकायत के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच की तैयारी शुरू हो गई है। ग्रामीणों की नजर अब प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।
इस मामले में प्रभारी शेर सिंह का कहना है शिकायत पत्र के आधार पर मामले की जांच की जाएगी रही है
#Kaushambi #कौशाम्बी #SaraiAkil #सरायअकिल #DahiyaVillage चकमार्ग GramPanchayat GovernmentWork DMKaushambi SPKaushambi UPNews BreakingNews ViralNews GroundReport RuralDevelopment VillageNews UttarPradesh HindiNews LocalNews DevelopmentWork ThreatCase JCB PublicIssue KaushambiNews LatestNews NewsUpdate XPost TrendingNews UPPolice Administration