मनोहरथाना: मनोहर थाना क्षेत्र में सांसद दुष्यंत सिंह की द्वितीय दिवस जन संवाद यात्रा जावर से प्रारंभ हुई
जनसंवाद यात्रा जावर से प्रारंभ हुई जो जावर चौराहा, बालाजी धाम गजवाड़ा, खजूरी , बनेट होते हुए समरोल पट्टी चौराहा पहुंची। बनेट व समरोल मे सांसद ने जनसुनवाई की ओर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण किया । यात्रा के दौरान चावल चौराहे से गजवाड़ा बालाजी तक कई ग्राम पंचायत के लोगों ने अलग-अलग जगह सांसद दुष्यंत सिंह का भव्य स्वागत किया।